Saturday, 4 March 2017

BUNDELKHAND - अन्नदाता के बुरे दिन शुरू, बैंकवाले हुए सख्त, नीलाम होंगे 19 किसानों के ट्रैक्टर

मतदान के बाद बैंकों ने किसानों पर कसा शिकंजा विधानसभा चुनाव खत्म होते ही बुंदेलखंड के किसानों पर बैंकों ने शिकंजा कस दिया है। कर्ज वसूलने के लिए चित्रकूटधाम मंडल के 19 किसानों के ट्रैक्टर नीलाम किए जा रहे हैं। इन किसानों पर 63 लाख 60 हजार 729 रुपये बकाया है। भारतीय स्टेट बैंक ने इसका नोटिस जारी कर नीलामी के लिए 21 मार्च की तारीख निर्धारित की है। ट्रैक्टरों की ई-नीलामी होगी। चुनाव से पहले जनप्रतिनिधियों का दावा था कि किसी हाल में किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। मतदान होते ही हालात बदल गए। बैंकों ने कर्ज वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। जिनके के ट्रैक्टर नीलाम होंगे, उनमें हमीरपुर जिले के 10, बांदा के पांच, महोबा के तीन और चित्रकूट का एक बकाएदार किसान है। उधर, इस बारे में भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक (ऋण एवं एनपीए) आशुतोष राय का कहना है कि शासन ने सितंबर 2016 तक ही नीलामी और वसूली आदि पर रोक लगाई थी। यह समय सीमा खत्म होने के बाद वसूली की जा रही है। कैसा लगा

पारा (कुरारा हमीरपुर) - कई दिनो से खराब पङा हैंडपंप-सुनने वाला कोई नही-गाँव वालों ने लगाई गुहार - रिपोर्ट-अरविंद कुशवाहा

मामला है जनपद हमीरपुर के कसबा कुरारा के ग्राम पंचायत के पारा गांव का जहा के ग्रामीण प्रताप सिंह गौर के दरवाजे पर सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है जो लगभग दस दिन से खराब पङा है पर कोई सुधार करने वाला नही है । ग्रामीणों ने बताया कि उनहोने ग्राम प्रधान से भी कहा कि हैंडपंप सही करवा दे पर वो भी ध्यान नही दे रहे है इसके बाद ग्रामीणों ने नलविभाग को भी जानकारी दी पर कोई सुनवाई नही हुई । ग्रामीणों ने बताया की उनहे पानी के लिऐ बङी ही दिक्कत का सामना करना पङ रहा है लेकिन कोई अधिकारी सुनने को तैयार नही - ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वो अब हमीरपुर जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपनी समस्या बताऐगे। —

Saturday, 25 February 2017

Vashu Mobile Kurara -वीडियोकॉन का वी १बी ए एक इस ऐसा मोबाईल जो सिर्फ आठ सौ दस में देखे तस्वीरे सिर्फ वाशु मोबाइल शॉप पर

वीडियोकॉन का वी  १बी ए
  एक इस ऐसा मोबाईल  जो सिर्फ आठ सौ दस  में
देखे तस्वीरे सिर्फ वाशु मोबाइल शॉप पर